गौतमबुद्धनगर: दुजाना गांव में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का शिकंजा, पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई घरों और स्थानों पर पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच की और अनियमितता पाए जाने पर मौके पर कार्रवाई की।
विद्युत विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर बिजली के कनेक्शनों तथा आपूर्ति व्यवस्था की जांच की। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी की शिकायतों और संभावित चोरी के मामलों को लेकर गहनता से पड़ताल की। संयुक्त टीम की कार्रवाई को देखते ही गांव में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा।
बताया गया कि विद्युत विभाग को क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग ने पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर कार्रवाई की। जांच के दौरान कई घरों में बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आने की बात सामने आई है। विभाग की टीम ने संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में दहशत का माहौल है। विभाग की ओर से साफ संकेत दिया गया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और चोरी करते पकड़े जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि बिजली चोरी जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग अब क्षेत्र में ऐसे मामलों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने की तैयारी में है।।
