रविवार, 6 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस व चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस व चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस टीम लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने ओमीक्रोन-3 सर्विस रोड से तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजैद उर्फ मुजैफ पुत्र सलीम, निवासी कस्बा बिलासपुर, थाना दनकौर, उम्र करीब 21 वर्ष, गौरव पुत्र अनिल, निवासी ग्राम पीपलका, थाना दनकौर, उम्र करीब 33 वर्ष तथा ललित पुत्र सुशील कुमार, निवासी ग्राम भटौना, थाना गुलावटी, बुलंदशहर, वर्तमान निवासी कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।

मुजैद के पास मिली पिस्टल और कारतूस

पुलिस की तलाशी के दौरान अभियुक्त मुजैद उर्फ मुजैफ के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं अभियुक्त गौरव और ललित के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0-500/2026, धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सूरजपुर के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में गौरव के खिलाफ थाना बीटा-2 में वर्ष 2020 में धारा 188/269/270 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज रहा है। वहीं ललित के खिलाफ थाना बिसरख में वर्ष 2024 में धारा 323/452/120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी का विवरण

  • एक अवैध .32 बोर पिस्टल
  • तीन जिंदा कारतूस .32 बोर
  • दो अवैध चाकू
  • मोटरसाइकिल संख्या UP16AD1290

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में अन्य आपराधिक गतिविधियों और उनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।।