बुधवार, 2 सितंबर 2026

गोण्डा- खाते में लोन कराकर रकम निकालने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना खरगूपुर पुलिस ने बिना जानकारी के खाते में लोन कराकर धनराशि निकालने वाले अभियुक्त को हरियाणा से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 255/2024 से संबंधित प्रकाश में आए आरोपी अभियुक्त रमीजुल हुसैन पुत्र मुबारक मियां की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रमीजुल हुसैन को विस्ट्रो फूड सेन्टर, सेक्टर-40, हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी परमानन्द तिवारी पुत्र स्व0 राममणि तिवारी निवासी ग्राम कमडावां, थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर पर तहरीर दी गयी कि बिना जानकारी के उसके खाते में लोन करके 6 लाख रू भेज दिए गये है तथा बाद में कई बार में लोन की धनराशी निकाल ली गयी है तथा उनके सैलरी के 21 हजार रू भी निकाल लिया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।  प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त रमीजुल हुसैन का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में तकनीकी/मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रमीजुल हुसैन को विस्ट्रो फूड सेन्टर, सेक्टर 40 जिला हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रमीजुल हुसैन पुत्र मुबारक मियाँ निवासी मकान न0 06 सलमारा दिनहाटा नाजिर हाट मुर्निया प्रथम खण्ड थाना साहबजंग जिला कूचविहार राज्य पश्चिम बंगाल हालपता सी0 ब्लाक उदय नगर सेक्टर 45, थाना सेक्टर 40 जिला गुरूग्राम हरियाणा। 
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 255/2024 धारा- 319(2), 318(4), 338, 336(3) बीएनएस थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा।