गौतमबुद्धनगर: महिला पर चाकू से हमला करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद!!
दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू भी बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला के घर में रह रहे व्यक्ति ने महिला पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त विष्णु पुत्र नन्कोनू को सेक्टर-27 एलिवेटेड रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर तिकोनिया पार्क के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु पुत्र नन्कोनू, निवासी अटवा बसेन, थाना संडीला, हरदोई, वर्तमान पता ग्राम निठारी, सेक्टर-31, नोएडा, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना सेक्टर-20 में मु0अ0सं0 384/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।।
