लखनऊ।
छात्र एकता और संघर्ष की ताक़त एक बार फिर साबित हो गई है! अभी कुछ समय पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल की फीस ₹7,000 से अचानक बढ़ाकर सीधे ₹27,000 कर दी थी। इतनी भारी-भरकम फीस बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के लिए हॉस्टल में रहना बेहद मुश्किल हो गया था। छात्रों के लगातार विरोध, भूख हड़ताल और एकजुटता के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा है। आए हुए नए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, हॉस्टल की फीस को बढ़ाकर ₹27,000 करने का फैसला वापस ले लिया गया है और फीस अब पहले की तरह मात्र ₹7,000 ही रहेगी! इस निर्णय की सभी छात्रों ने सराहना करते हुए संस्थान को धन्यवाद दिया है।
