मंगलवार, 22 सितंबर 2026

मेरठ: माछरा में गूंजी गुर्जर एकता की आवाज, दिल्ली की गुर्जर स्वाभिमान रैली में जुटने का आह्वान!!

शेयर करें:

मेरठ: माछरा में गूंजी गुर्जर एकता की आवाज, दिल्ली की गुर्जर स्वाभिमान रैली में जुटने का आह्वान!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक//मेरठ। किठौर क्षेत्र के माछरा स्थित वेदांत फार्म हाउस में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर भव्य विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रजवीर प्रमुख द्वारा किया गया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों ने भाग लिया और सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी तथा समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरीशचंद भाटी मौजूद रहे। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जिलेराम कपासिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, के.पी. कसाना, जयप्रकाश विकल, रामकेश चपराना, जगबीर दौला, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सुनील भाटी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और गजराज भाटी समेत संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सामाजिक एकता और शिक्षा पर जोर

संगोष्ठी के दौरान समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे, एकजुटता और शिक्षा से ही संभव है। युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और सकारात्मक दिशा देने पर विशेष जोर दिया। संगोष्ठी में मौजूद लोगों ने भी संगठन को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर अपने सुझाव रखे।

27 अक्टूबर की गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर जुटने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान 27 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर भी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर दिल्ली पहुंचेंगे।

इस दौरान रैली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता और भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया।

ट्रैक्टर रैली और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

संगोष्ठी से पहले ग्रामवासियों ने ट्रैक्टरों और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य रैली निकालकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धावक धर्मपाल सिंह गूढ़ा ने की, जबकि संचालन रोबिन गुर्जर ने किया।

संगोष्ठी में भोपाल प्रधान, जलकेश बाबू जी, हरेंद्र नागर, बलराम बैसला, वीरेंद्र सिंह, जगदीश गुर्जर, मनोज चपराना, प्रदीप पावटी, नवाब सिंह, अहलकार सिंह नागर, कैप्टन सुभाष गुर्जर, जितेंद्र प्रधान, डॉ. आदित्य लिसाड़ी, पवन सिंह, विपिन तंवर, वेदपाल चपराना, मुनेंद्र भड़ाना, नितिन प्रमुख, अमरपाल गुर्जर, शिवकुमार चौधरी, धर्मेंद्र खटाना, विकल केली और अजित सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा शिक्षा एवं समाजहित से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।।