सोमवार, 7 सितंबर 2026

अम्बेडकर नगर :शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. प्रियंका तिवारी को मिला आचार्य नरेंद्र देव सम्मान।।||Ambedkar Nagar:Dr. Priyanka Tiwari received the Acharya Narendra Dev Award for her outstanding contribution to the field of education.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. प्रियंका तिवारी को मिला आचार्य नरेंद्र देव सम्मान।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर। पं. राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज, विशुनपुर बजदहा, मोहम्मदपुर, जहांगीरगंज बाजार में आयोजित प्रतिभा अलंकरण दिवस एवं सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. प्रियंका तिवारी को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
एकेडमिक रिसर्च सोसायटी उत्तर प्रदेश की ओर से इस वर्ष आचार्य नरेंद्र देव सम्मान के लिए चयनित पांच शिक्षकों में डॉ. प्रियंका तिवारी का नाम भी शामिल रहा। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दीर्घकालिक सेवा एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान से विभूषित किया गया।
डॉ. प्रियंका तिवारी शिक्षिका के साथ-साथ जिला संगठन आयुक्त के पद की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से उन्हें शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने का कार्य कर रही हैं।
सम्मान समारोह में डॉ. प्रियंका तिवारी को यह सम्मान जिला जज आजमगढ़ एवं मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर के हाथों प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. उदयराज मिश्रा ने किया। समारोह में पूर्व विधायक अनीता कमल, सदस्य संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश श्रीमती उपमा पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।