बुधवार, 23 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: बादलपुर पुलिस ने खोली गोदाम चोरी की गुत्थी, 5 लाख के ऑप्टीकल फाइबर पाइप बरामद; दो गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: बादलपुर पुलिस ने खोली गोदाम चोरी की गुत्थी, 5 लाख के ऑप्टीकल फाइबर पाइप बरामद; दो गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना बादलपुर पुलिस ने गोदाम से चोरी किए गए ऑप्टीकल फाइबर प्लास्टिक पाइप की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ 10 बंडल ऑप्टीकल फाइबर प्लास्टिक पाइप, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है, बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को वादी ने थाना बादलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके गोदाम से 10 बंडल ऑप्टीकल फाइबर प्लास्टिक पाइप चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 264/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काशीराम पार्क के पास से नीरज कुमार और रामबहादुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया 10 बंडल ऑप्टीकल फाइबर प्लास्टिक पाइप का पूरा माल बरामद कर लिया। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार पुत्र कुमरजीत, निवासी पडियावली, थाना मडराक, अलीगढ़, वर्तमान पता कनावनी, थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद, उम्र करीब 30 वर्ष और रामबहादुर पुत्र गंगाराम, निवासी नयापुरवा पूरे फाजिल, थाना गौरीगंज, अमेठी, वर्तमान पता सेक्टर-63ए, नोएडा, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।