गुरुवार, 17 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-58 में गांजा तस्करी का खुलासा: 1.2 किलो अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-58 में गांजा तस्करी का खुलासा: 1.2 किलो अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुबलियेन्ट पार्क के पास, सेक्टर-58 से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजन साव पुत्र गोपाल साव, निवासी ग्राम बड़ी केशोपुर, जमालपुर, मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सेक्टर-12/22, नोएडा, थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की उम्र करीब 33 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना सेक्टर-58 में मु0अ0सं0 325/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भी थाना सेक्टर-24 नोएडा में मु0अ0सं0 120/2023, धारा 354(ख) भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में की गई कार्रवाई के रूप में बताया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।।