गोण्डा।
पुलिस ने परसपुर थाने में सपा नेत्री काजल निषाद व राजा निषाद सहित 50 से 60 लोगो पर केस दर्ज किया है, जो अब हर तरफ चर्चा का विषय बना है। बताया ज रहा कि विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर बवाल करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार काजल निषाद व राजा निसाद पर एसडीएम और थानाध्यक्ष को धमकाने का आरोप है। इसके साथ ही तमाम अन्य अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज हुवा है।
गौरतलब है कि हाल में ही बर्तन व्यापारी विनोद साहनी से मारपीट हुई थी और लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व गोण्डा में सपा नेत्री काजल अपने टीम के साथ आई थी। आरोप है कि यहां मृतक का शव सड़क पर रखकर मार्ग अवरुद्ध किया गया और प्रदर्शन हुवा था। इस मामले में पुलिस ने काजल व राजा सहित तमाम लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक थाने में तैनात आरक्षी के तहरीर पर सपा नेत्री काजल निषाद व राजा निषाद समेत करीब 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
