शनिवार, 19 सितंबर 2026

गोण्डा- ऑटो चालक से मोबाइल व नकदी की छिनैती करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, ₹350 नकद बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- ऑटो चालक से मोबाइल व नकदी की छिनैती करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर ₹350 नकद बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 17.9.2026 को वादी बबलू गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम नचनी, थाना कोतवाली करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर तहरीर दी गयी कि वह अपनी ऑटो गाड़ी से परसपुर से करनैलगंज वापस जा रहा था। रात्रि करीब 9 बजे अमृतपुरी बाबा स्थान ब्रह्मचारी के पास सुनसान स्थान पर पहुंचने पर अमित पुत्र शिवदयाल निवासी तरई पुरवा, बसन्तपुर, अरविन्द पुत्र जगप्रसाद निवासी नये पुरवा, बसन्तपुर तथा शहजाद पुत्र ईदू निवासी रमड़ी कुड़िया, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा द्वारा झपट्टा मारकर उसका स्क्रीन टच मोबाइल फोन एवं ₹700 नकद छीन लिया गया। झपट्टा मारने के दौरान वादी को हल्की-फुल्की चोटें भी आयीं।
दिनांक 18.9.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पड़ित सीवान पुलिया के पास से अभियुक्त शहजाद पुत्र ईदू निवासी ग्राम रमड़ी कुड़िया, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से छिनैती की घटना से संबंधित ₹350 नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
शहजाद पुत्र ईदू, निवासी ग्राम रमड़ी कुड़िया, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 421/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।