ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नॉलेज पार्क-2 में स्टंटबाजी का वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह, दो कारें सीज, दो चालक गिरफ्तार!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नॉलेज पार्क-2 में स्टंटबाजी का वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह, दो कारें सीज, दो चालक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 22 सितंबर 2026। नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र में जी.एन. ग्रुप के पास सड़क पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कारों की पहचान कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही i-10 कार संख्या UP16BK7158 और बलेनो कार संख्या UP16EU8652 की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र से बरामद कर कब्जे में लिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों कारों के चालकों हर्ष चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी गुलस्तानपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर तथा फरियाद पुत्र अयूब निवासी ग्राम सैनी, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें