शनिवार, 26 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जीजा गिरफ्तार, एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने सेक्टर-135 से दबोचा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जीजा गिरफ्तार, एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने सेक्टर-135 से दबोचा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, 26 सितंबर 2026। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे 59 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से सेक्टर-135 नोएडा से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेन्द्र पुत्र अभिलाख, निवासी ग्राम गुराई बदरपुर, थाना उझानी, जिला बदायूं, के रूप में हुई है। वर्तमान में वह ग्राम नंगली वाजिदपुर, सेक्टर-135, थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में रह रहा था।

मामला 15 जुलाई 2026 का है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के भाई ने थाना एक्सप्रेस-वे में प्रार्थना पत्र देकर अपने जीजा राजेन्द्र के खिलाफ अपनी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर थाना एक्सप्रेस-वे में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान आरोपी राजेन्द्र वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना तंत्र और बीट पुलिसिंग के माध्यम से आरोपी की जानकारी जुटाई और शनिवार को उसे सेक्टर-135 से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 109/2026, धारा 108 बीएनएस, थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।।