लखनऊ :
तेज रफ्तार वैगनआर खड़े डंपर में घुसी, डायल-112 के दरोगा की दर्दनाक मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में डायल-112 मुख्यालय में तैनात उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह की मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार वैगनआर कार दारोगाखेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के भोर में थाना सरोजनी नगर क्षेत्र दारोगाखेड़ा के पास भीषण एक्सीडेंट की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मौके पर देखा
तेजरफ्तार कार वैगनआर कार डंपर संख्या UP32 WN 9889 में पीछे से जा टकराई थी। कार के अंदर वर्दी पहने उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल
विस्तार : पुलिस टीम ने घायल दरोगा को तत्काल सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब 52 वर्षीय सतेंद्र सिंह मूल रूप से सनिगवां कोयला नगर, कानपुर नगर के निवासी थे और वर्तमान में 112 मुख्यालय, लखनऊ में तैनात थे। वह ड्यूटी के लिए कानपुर से लखनऊ आ रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जांच मे जुटी गई।
