बुधवार, 2 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: फेस-1 में एडीसीपी मनीषा सिंह ने संभाला मोर्चा, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: फेस-1 में एडीसीपी मनीषा सिंह ने संभाला मोर्चा, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार सघन निगरानी एवं गश्त की जा रही है। इसी क्रम में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना फेस-1 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान एडीसीपी मनीषा सिंह ने थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, बाजारों एवं आसपास के इलाकों में पुलिस की सक्रियता को परखा। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एडीसीपी ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही आसपास की बस्तियों एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में पुलिस की लगातार मौजूदगी बनी रहे, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम हो और असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहे। इसके साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रखते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित फुट पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी लगातार जारी रखी जाएगी।।