ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर बीटा-01 की समस्याओं पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर बीटा-01 की समस्याओं पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 22 सितंबर 2026। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-01 में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही RWA पदाधिकारियों और सेक्टरवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। जिलाधिकारी ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों ने सेक्टर के दोनों ओर बाउंड्री वॉल न होने, सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर गड्ढे, जलापूर्ति की समस्या, ई-ब्लॉक की खराब ट्यूबवेल तथा सी-ब्लॉक पार्क की बाउंड्री वॉल सहित कई समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, वन विभाग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सेक्टरवासियों से जुड़ी समस्याओं को लंबित न रखा जाए और सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए।

सीवर और पेयजल व्यवस्था को लेकर दिए विशेष निर्देश

जिलाधिकारी ने सीवर एवं जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति के दौरान सीवर और वाटर सप्लाई की लाइनें किसी भी स्थिति में आपस में कनेक्ट न हों। उन्होंने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों को सेक्टर में नियमित रूप से ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा ड्रेनेज बॉक्स के आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए।

बिस्मिल पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सी-ब्लॉक स्थित बिस्मिल पार्क का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्क के रखरखाव, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, बाउंड्री वॉल और लाइटिंग से संबंधित कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पार्क के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक कार्य जल्द पूरा कराने को कहा।

इसके अलावा सेक्टर में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने तथा जगह-जगह मौजूद लूज वायर और खुले तारों को तत्काल व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि सेक्टरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सड़क, जल निकासी और बाउंड्री वॉल की समस्याओं का होगा समाधान

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेक्टर की बाउंड्री वॉल, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पार्कों की साफ-सफाई, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर बीटा-01 के पार्क में पीलखन, बरगद एवं पीपल के पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने सेक्टरवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर लाल, एसएम ग्रेटर नोएडा चेतराम सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी, RWA पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें