गुरुवार, 6 अगस्त 2026

उन्नाव : चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार।।||Unnao: A young man arrested with a stolen mobile phone.||

शेयर करें:
उन्नाव :  
चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार।।
दो टूक : उन्नाव जनपद के औरास थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया लावा (LAVA) कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
विस्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को ग्राम शिवपुरी, मजरा टिकरा सामद निवासी चरन लाल की तहरीर पर थाना औरास में मु0अ0सं0-194/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए माखनखेड़ा चौराहा-मवई कला रोड से आरोपी अविनाश सिंह चौहान (20 वर्ष) निवासी बादल खेड़ा, जनता बिहार, थाना पारा, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का लावा कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
मोबाइल की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
अविनाश सिंह चौहान पुत्र रमेश सिंह चौहान (20 वर्ष)
निवासी: बादल खेड़ा, जनता बिहार, थाना पारा, जनपद लखनऊ
बरामदगी
एक अदद लावा (LAVA) कंपनी का मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार पटेल
कांस्टेबल अमित कुमार
कांस्टेबल कृष्ण प्रताप