लखनऊ :
बजरंग दल का सद्बुद्धि हवन व प्रतीकात्मक पुतला दहन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पावर हाउस चौराहे पर बजरंग दल और श्रद्धालुओं ने संत समाज एवं राम भक्तों के सम्मान में सद्बुद्धि हवन और प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम पूजनीय संतों के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह विरोध प्रदर्शन सांसद पप्पू यादव के द्वारा भगवा भेष-भूषा मे चढ़ावा का ड्रामा कर संत समाज और सनातन धर्म का अपमान किया था।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार सांसद पप्पू यादव के द्वारा भगवा भेष-भूषा मे चढ़ावा चोरी का ड्रामा कर संत समाज और सनातन धर्म का अपमान किया था। जिसके विरोध बंजरंगदल ने लखनऊ के एलडीए कालोनी पराग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताया है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत समाज और सनातन धर्म का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज से संतों के सम्मान और सनातन संस्कृति की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद संबंधित घटना के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सद्बुद्धि हवन कर दोषियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही समाज से संतों के सम्मान और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अनुराग, सनी भदौरिया, धीरज सोनकर (जिला मंत्री, विहिप लखनऊ दक्षिण), शुभम सिंह गौर (जिला संयोजक, बजरंग दल लखनऊ दक्षिण), सूरज, विक्की, मनीष शुक्ला, संयम, राजवीर, आयुष और वंश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
