लखनऊ :
जिला बदर का आदेश तोड़ने वाले हिस्ट्रीशीटर विशाल उर्फ बड़ा बउआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।।
दो टूक : छ: माह के लिए लखनऊ से निष्कासित किया गया था, घर पर मौजूद होने की की सूचना मिलने पर थाना इन्दिरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया; गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर कई चोरी, जालसाजी और गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज।
विस्तार:
लखनऊ की इंदिरानगर पुलिस ने जिला बदर (निर्वासन) के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल उर्फ बड़ा बउआ (23 वर्ष) पुत्र रामलाल निवासी मुंशीपुरवा, थाना इंदिरानगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से चोरी, जालसाजी, गैंगस्टर समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) लखनऊ की अदालत ने वाद संख्या 42(25)/2026 में उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा-3 के तहत आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए 12 जून 2026 को उसे छह माह के लिए जनपद लखनऊ की सीमा से जिला बदर करने का आदेश दिया था।
इसके बावजूद 5 अगस्त 2026 को थाना इंदिरानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर घोषित आरोपी अपने घर मुंशीपुरवा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और विशाल उर्फ बड़ा बउआ को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह स्पष्ट होने पर कि आरोपी ने न्यायालय के जिला बदर आदेश का उल्लंघन किया है, उसके खिलाफ मु0अ0सं0 208/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा-10 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिस्आट्रीशीटर का पराधिक इतिहास।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विशाल उर्फ बड़ा बउआ के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी के माल की बरामदगी, धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना तथा गैंगस्टर एक्ट सहित आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गौतमपल्ली, विभूतिखंड, गाजीपुर, इंदिरानगर और बाराबंकी कोतवाली थानों के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय तथा उपनिरीक्षक निजामुद्दीन सिद्दीकी सहित थाना इंदिरानगर पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
