गुरुवार, 6 अगस्त 2026

मऊ :पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी के टुल्लू मोटर, केबल और कॉपर वायर किया बरामद।।||Mau:Police arrested four criminals and recovered stolen Tullu motors, cables, and copper wire.||

शेयर करें:
 मऊ :
पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी के टुल्लू मोटर, केबल और कॉपर वायर किया बरामद।।
रामपुर पुलिस की कार्रवाई, एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में; दो मुकदमों का खुलासा।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना रामपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र से चार शाति युवको को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के
चार इलेक्ट्रिक टुल्लू मोटर, एक बंडल केबल तार तथा पांच किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया गया है। वहीं मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना रामपुर पुलिस को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ युवक चोरी का सामान लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार इलेक्ट्रिक टुल्लू मोटर, एक बंडल केबल तार तथा पांच किलोग्राम कॉपर वायर बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों चोरी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त
राज यादव पुत्र रामप्रभाव यादव, निवासी बहादुरपुर, थाना रामपुर, मऊ।
कृष्ण कान्त यादव पुत्र स्व. विनोद यादव, निवासी हसनपुर, थाना रामपुर, मऊ।
पिन्टू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी जामडीह, थाना घोसी (हाल पता- हसनपुर, थाना रामपुर)।
रवि किशन पुत्र वंशबहादुर, निवासी मकमेलपुर, थाना मधुबन, मऊ।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों की आयु लगभग 18 से 19 वर्ष के बीच है।
इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
इस संबंध में थाना रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 61/2026 एवं 72/2026 में धारा 305 एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया, जबकि बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।