उन्नाव :
भैंस चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद।।
दो टूक : उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस भी बरामद की है।
उन्नाव। सफीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी नंद किशोर की भैंस 18 अगस्त को चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना सफीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 373/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को उपनिरीक्षक अनिल कुमार राजपूत ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए डिग्री कॉलेज के पीछे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र सरजू लोध (25 वर्ष), रामबाबू पुत्र स्व. भल्लू रैदास (28 वर्ष) और रामविलास पुत्र स्व. भल्लू रैदास (32 वर्ष), सभी निवासी ग्राम रायपुर, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस बरामद की। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनिल कुमार राजपूत, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल रंजीत, कांस्टेबल राघवेन्द्र एवं कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।
