मंगलवार, 25 अगस्त 2026

सुल्तानपुर :व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर नवागत एसपी से मिले उद्योग व्यापार मंच के पदाधिकारी।||Sultanpur:Officials of the Industry Trade Forum met with the newly appointed SP regarding the safety of traders.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर नवागत एसपी से मिले उद्योग व्यापार मंच के पदाधिकारी।
●भयमुक्त होकर करें व्यापार, समस्याओं का चरणबद्ध समाधान होगा : एसपी विनीत जायसवाल।
दो टूक : सुल्तानपुर में व्यापारियों की सुरक्षा एवं शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र सौंपा।
मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता एवं महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही शहर में लगातार बनी रहने वाली जाम की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
इस पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा, ताकि व्यापारी भयमुक्त वातावरण में अपना कारोबार कर सकें। उन्होंने समस्याओं के समाधान में व्यापारियों से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा जताई।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री राजेश माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष विजय टंडन व संतोष जायसवाल, नगर अध्यक्ष रवि सोनी, नगर उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, माणिक लाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।