रविवार, 9 अगस्त 2026

सुल्तानपुर:होमगार्ड जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर,मंत्री को सौपा ज्ञापन।||Sultanpur:Home Guard personnel submitted a memorandum to the Minister regarding their various demands.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर:
होमगार्ड जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर,मंत्री को सौपा ज्ञापन।।
दो टूक :  सुल्तानपुर जनपद मे रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के होमगार्ड मंत्री धरम वीर प्रजापति के आने पर जिले होमगार्ड जवानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपते हुए लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान कर आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की।
होमगार्ड जवानों का कहना है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में होमगार्ड अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। ज्ञापन में होमगार्ड जवानों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की गई।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में होमगार्ड के ड्यूटी दिवस बढ़ाने, नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर एकमुश्त सम्मानजनक धनराशि देने, सेवा अवधि के दौरान भोजन भत्ता बढ़ाने तथा ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने जैसी मांगें शामिल हैं। इस मोके पर होमगार्ड वंशराज प्रजापति,बलराम प्रजापति, फिरोज अहमद, सुरेंद्र प्रसाद, हिमांशु सिंह,मोहम्मद परवेज,राम तीरथ प्रजापति, जितेंद्र तिवारी,कृष्ण कुमार यादव, कमलेश कुमार,राजाराम प्रजापति, सियाराम यादव,देव नाथ तिवारी, मोहम्मद रियाज आदि मौजूद रहे