रविवार, 9 अगस्त 2026

गोण्डा- थाना परसपुर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना परसपुर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 264/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 117(3) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- ननके कोरी पुत्र रामसमुझ, निवासी ग्राम भगनीपुरवा राजापुर, थाना परसपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 12.6.2026 को वादी राजकुमार पुत्र सदल निवासी ग्राम राजापुर भगनी पुरवा, थाना परसपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि 11.6.2026 को रात्रि करीब 9 बजे विपक्षीगण ननके पुत्र रामसमुझ, कल्पू पुत्र रामसमुझ, सियाराम पुत्र रामसमुझ एवं झिंगुर पुत्र खिलावन, निवासीगण उपरोक्त, शराब के नशे में वादी को गाली-गलौज देते हुए लाठी-डण्डा, मुक्का एवं थप्पड़ से मारने-पीटने लगे। वादी के शोर मचाने पर बचाने आयीं उसकी पत्नी आशा एवं उसके भाई की पत्नी गीता के साथ भी विपक्षीगण द्वारा मारपीट की गयी। हल्ला-गुहार होने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसमे 9.8.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त ननके कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।