सुल्तानपुर :
चार चोरी की बाइक बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना चांदा पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मदारडीह गांव स्थित अल्लन ईंट भट्ठे के पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कीं। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
विस्तार :
थाना चांदा इस्पेक्टर राजकुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके निशान देही पर चोरी की बाइके बरामद की गई है गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज सरोज पुत्र प्रेमचंद्र निवासी फुटेला और एक बाल अपचारी को पकड़ा। इनके कब्जे से पल्सर, हीरो स्पेलेंडर, स्पेलेंडर प्लस और हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइकें लम्भुआ, मोतिगरपुर, कोतवाली देहात और प्रतापगढ़ क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मेलों और त्योहारों के दौरान मंदिरों के आसपास खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक नीरज के खिलाफ चांदा, मोतिगरपुर और कोतवाली देहात थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। बाल अपचारी के खिलाफ भी पूर्व में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर चांदा थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
