सोमवार, 10 अगस्त 2026

सुल्तानपुर :तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जोश,प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत।।|Sultanpur:Children displayed patriotic zeal in the Tiranga Rally, and participants were awarded prizes in competitions.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जोश,प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत।।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर क्षेत्र के अंतर्गत मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बैदहा में रविवार को तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर देशभक्ति का संदेश दिया।
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक झांकियों और तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशप्रेम और एकता का संदेश दिया।
राज्य सरकार से पुरस्कृत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कांति सिंह के नेतृत्व में कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए निबंध, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में किंजल, रिमझिम, वैष्णवी और अर्पित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं जैनुलाब्दीन, साधना, स्मृति, एकता, परी और शाहबाज सहित अन्य बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त की। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रधानाध्यापिका कांति सिंह ने बच्चों को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों और देशभक्तों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से राष्ट्र के प्रति सम्मान और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक अजीत यादव, रवि प्रकाश, राकेश कुमार, विकास, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, शिक्षामित्र केश कुमार सिंह, रीना सिंह, मालती यादव, श्रद्धा सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
संवाददाता — दो टूक मीडिया