सोमवार, 10 अगस्त 2026

आजमगढ़ : उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं ,फूलपुर-पवई में बढ़ी सियासी हलचल

शेयर करें:
  
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
 दो टूक , आजमगढ़ :  रसड़ा-बलिया के बसपा विधायक डॉ. उमाशंकर सिंह के निधन पर रविवार को देर शाम आजमगढ़ जिले के फूलपुर स्थित फरहान कान्वेंट स्कूल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी इमरान अहमद उर्फ हिटलर के तत्वावधान में हुआ। डॉ. उमाशंकर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोग एक मंच पर नजर आए, जिससे कार्यक्रम में दलीय सीमाएं टूटती दिखाई दीं। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने डॉ. उमाशंकर सिंह के राजनीतिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. उमाशंकर सिंह ने जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा ने बढ़ाई फूलपुर-पवई की सियासी गर्मी बसपा नेता इमरान अहमद ‘हिटलर’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों की मौजूदगी को लेकर फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इस जमावड़े को क्षेत्र की बदलती सियासी तस्वीर से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सियासी संदेश के तौर पर देखी जा रही सभा डॉ. उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि के बहाने आजमगढ़ जिले के फूलपुर में एक मंच पर जुटे विभिन्न वर्गों के लोगों ने क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। और इमरान अहमद ‘हिटलर’ की सक्रियता से राजनैतिक दलों की नींद खराब कर दी है । श्रद्धांजलि सभा के पूर्व प्रत्याशी इमरान अहमद उर्फ हिटलर ,सबीहा अन्सारी ,राम केवल गौतम सहित बसपा के अन्य पदाधिकारियो ने कहा की बसपा एक मिशन है । जो सभी जाति और धर्म के लिए काम करती है । बसपा के पूर्व प्रत्याशी इमरान अहमद उर्फ हिटलर लगातार बसपा के मिशन को आगे बढ़ाने में सक्रियता बनाये हुए हैं । और सभी जाति और धर्म को लेकर चलने की क्षमता रखते हैं । इमरान उर्फ हिटलर का चेहरा पूरे क्षेत्र में चर्चित हो चुका है । वही पूर्व बसपा प्रत्याशी इमरान अहमद उर्फ हिटलर ने कहा कि इस श्रद्धांजलि सभा मे सभी दलों सहित सभी जाति और धर्म के लोग शामिल हुए हैं । मैं सभी का आभार व्यक्त करता हु । उन्होंने आगे कहा कि फूलपुर पवई विधानसभा का जिस ढंग से विकास होना चाहिए नही हुआ है । मात्र एक ही परिवार में प्रधानी ,विधायकी और प्रमुखी रहने के कारण क्षेत्र विकास से उपेक्षित हो गया है । यह परिवार केवल अपना विकास करता है ,क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नही है । अगर हमे फूलपुर पवई की जनता का आशीर्वाद मिला तो यहाँ का विकास हर ढंग से करूंगा । कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राम केवल गौतम, श्रवण शुक्ला ,दिनेश भारती, विजय कुमार, मंडल संयोजक मुस्लिम भाईचारा सबीहा अंसारी, मायाराम गौतम, चंदभान, चंद्रधारी सुमन, इरफान अहमद, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, अशोक भारती, अखिलेश गौतम, पूर्व प्रधान पिंटू सिंह, बबलू सिंह, पूर्व प्रधान कैलाश गौतम, प्रधान इश्तियाक, बृजलाल बिंद ,प्रमोद कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, दशरथ सिंह, मंडल प्रभारी विजय कुमार , राधेश्याम गौतम ,सुनील कुमार यादव , हाफिज दिलशाद ,सिकन्दर मौर्य ,विक्रम चौहान, अमृतलाल, चंद्रभान गौतम, चंद्रभान चौहान, जितेंद्र चौहान, राजनाथ उर्फ करीया सिंह, राम केवल गौतम, विधानसभा प्रभारी हरिश्चंद्र अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा, सपा, कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।