लखनऊ :
SSB जवानों की भव्य तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब,जय हिन्द के जयघोष से गूंजा इलका।
दो टूक : लखनऊ मोहनलालगंज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगे मोहनलालगंज में शुक्रवार को राष्ट्रप्रेम की शानदार तस्वीर देखने को मिली। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोहनलालगंज द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए एसएसबी के जवानों के साथ स्थानीय नागरिक भी पूरे उत्साह से रैली में शामिल हुए।
विस्तार :
चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोहनलालगंज लखनऊ के द्वारा हर घर तिरंगा आभियान के तहत शुक्रवार को
रैली का शुभारंभ वाहिनी परिसर से हुआ जो रायबरेली रोड (NH-26) होते हुए बिन्दौआ ग्राम पंचायत तक पहुंची। इस दौरान भारत माता के जयकारों और तिरंगे की शान से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया।
रैली का आयोजन कमांडेंट अरविन्द कुमार के दिशा-निर्देशन, उप-कमांडेंट ललित कुमार के नेतृत्व तथा निरीक्षक प्रशासन सुमित कुमार पाण्डे की देखरेख में किया गया। एसएसबी अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
रैली के दौरान जवानों ने आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करने का आह्वान किया गया।
एसएसबी की इस पहल ने न सिर्फ लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत किया, बल्कि तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का भी सशक्त संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को और भव्य बना दिया।
