गुरुवार, 6 अगस्त 2026

लखनऊ : PGI पुलिस ने शराब तस्करी का खुलासा करते हुए एक तस्कर को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में शराब बरामद।||Lucknow:PGI police busted a liquor smuggling racket and arrested a smuggler.A large quantity of liquor was recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI पुलिस ने शराब तस्करी का खुलासा करते हुए एक तस्कर को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में शराब बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 1346 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब को बिहार सहित अन्य राज्यों में खपाने की तैयारी की जा रही थी।
विस्तार : 
पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-10 सी वृंदावन योजना स्थित एक मकान में छापेमारी की गई,जहां से तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, खाली कार्टन और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।मौके पर मिले अनिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस पूछताछ में आरोपी अनिल वर्मा ने स्वीकार किया कि वह नकली ब्रांड लेबल लगाकर अवैध शराब तैयार कर उसकी आपूर्ति विभिन्न राज्यों में करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में पीजीआई पुलिस, सर्विलांस टीम तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। शराब तस्करी नेटवर्क की जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।