शनिवार, 29 अगस्त 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में ATM कार्ड चोरी के बाद शातिर ने खाते से 2.63 लाख रुपये किया पार।।||Lucknow: After stealing an ATM card in the PGI area, a fraudster withdrew Rs 2.63 lakh from the account.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में ATM कार्ड चोरी के बाद शातिर ने खाते से 2.63 लाख रुपये किया पार।।
●बैंक के OTP के बिना निकासी का आरोप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना PGI क्षेत्र में एटीएम कार्ड चोरी होने के बाद बैंक खाते से लाखों रुपये की रकम अवैध तरीके से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने  पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पीड का आरोप एटीएम कार्ड चोरी के बाद महज कुछ समय में 2.63 लाख रुपये खाते से निकल गए। OTP भी नहीं आया—तो आखिर बैंकिंग सुरक्षा में चूक कहां हुई? 
विस्तार :
पीड़ित के मुताबिक 16 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:50 बजे रायबरेली रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम से उसका एटीएम कार्ड चोरी हो गया। घटना के कुछ ही समय बाद खाते से रकम निकाले जाने के मैसेज आने लगे। पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते से कुल 2 लाख 63 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि रकम निकासी के दौरान उसके मोबाइल पर कोई OTP मैसेज नहीं आया। इसके बावजूद खाते से लगातार धनराशि निकल गई। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने केनरा बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया।
पीड़ित ने 27 अगस्त को थाना SGPGI में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई की है। अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि चोरी हुए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किसने किया और बिना OTP के इतनी बड़ी रकम की निकासी कैसे हुई।
पुलिस जांच और बैंक की तकनीकी पड़ताल के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।