लखनऊ :
स्वतंत्रता दिवस पर NCC कैडेट्स एवं छात्राओं का हुआ सम्मान।।
◆हर घर तिरंगा अभियान का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : लखनऊ के राजेन्द्र नगर मे स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान-2026 का समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की, जबकि अभियान का संयोजन नोडल अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने किया। इस अवसर पर अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान के प्रति सदैव निष्ठावान रहे। उन्होंने छात्राओं से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
नोडल अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने अभियान में सक्रिय भागीदारी करने वाली सभी छात्राओं एवं कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र और देश के बलिदानियों के प्रति समर्पण की भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. आभा दुबे, डॉ. मनीषा बरौनिया, डॉ. चंदन मौर्य एवं सुश्री दीक्षा सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
इन कैडेट्स एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित
आराधना बहेलिया, आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, श्रेया राजपूत, नैंसी कश्यप, प्रिया रावत, शुभी सिंह, सिद्धि वर्मा, निष्ठा रस्तोगी, प्रिया तिवारी, रजनी, सृष्टि नायक, जूही मिश्रा, अनन्या यादव, शांभवी गुप्ता, जिज्ञासा यादव, आशी मिश्रा, दीक्षा राजभर, सलोनी प्रजापति, पलक यादव, अंजली गुप्ता, जागृति पांडे, निशि पांडे एवं दीपाली यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का समापन ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रगान और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
