बुधवार, 19 अगस्त 2026

मऊ :कबड्डी खेलने को लेकर विवाद हुई मारपीट,खेल के मैदान से मामला पहुचा थाने।||Mau:A dispute over playing kabaddi led to a fight; the matter escalated from the playground to the police station.||

शेयर करें:
मऊ :
कबड्डी खेलने को लेकर विवाद हुई मारपीट,खेल के मैदान से मामला पहुचा थाने।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के जोगीवीर गांव में कबड्डी खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कुछ लोगों पर मारपीट करने, ईंट से सिर पर चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, थाना हलधरपुर क्षेत्र के जमीन खरुल्ला निवासी आशीष कुमार 17 अगस्त 2026 को अपनी बुआ के गांव देकवारा आए थे। शाम करीब चार बजे वह कबड्डी खेलने के लिए जोगीवीर पहुंचे। तहरीर में आरोप है कि खेल को लेकर विवाद होने पर पंकज राजभर, रोहित राजभर, बालमिवि, पियूष तथा अजय राजभर ने एक राय होकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उसके सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे चोट आई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर थाना कोपागंज में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।