मऊ :
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायलखंसी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को सरवां स्थित मोछू मोड़ के पास से मुकदमा अपराध संख्या 279/2026, धारा 69 बीएनएस में वांछित आरोपी संजय मौर्या पुत्र जगदीश मौर्या, निवासी बरपुर, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सरायलखंसी में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय मौर्या पुत्र जगदीश मौर्या, निवासी बरपुर, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ।
