मंगलवार, 18 अगस्त 2026

लखनऊ :काकोरी पुलिस ने लूट की लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल किया बरामद।।||Lucknow:Kakori police recovered the stolen licensed pistol and mobile phone.||

शेयर करें:
लखनऊ :
काकोरी पुलिस ने लूट की लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल किया बरामद।।
●जेल में बंद आरोपी की निशानदेही पर हुई बरामदगी।
दो टूक : लखनऊ के काकोरी थाना पुलिस ने लूट के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया है। दर्ज मुकदमे मे बढोत्तरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की है। लूट की वारदात में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद खेत से लाइसेंसी पिस्टल बरामद किया।
विस्तार : 
काकोरी थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र राठौर के मुताबिक बरामद पिस्टल उसी मामले में लूटी गई थी, जिसमें वादी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई थी।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को जितेन्द्र सिंह निवासी भोलापुरी, लखनऊ ने थाना काकोरी में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अभियुक्तों ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल लूट ली और जान से मारने की नीयत से फायर किया। मामले में अब तक पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसी मामले में अभियुक्त अभिषेक लोधी (23) निवासी ग्राम नवीनगर, थाना मलिहाबाद ने 10 अगस्त को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी, जिसे 18 अगस्त को नौ घंटे के लिए मंजूर किया गया।
रिमांड के दौरान पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर थाना बंथरा क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर स्थित मक्का के खेत से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल नंबर 190214882 और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।। कार्रवाई में काकोरी थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र राठौर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही।