मंगलवार, 18 अगस्त 2026

लखनऊ :रंगदारी न मिलने पर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल।||Lucknow:Two accused of extortion after not receiving ransom have been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ :
रंगदारी न मिलने पर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल।
दो टूक : लखनऊ के थाना गोमतीनगर पुलिस ने रंगदारी मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार को भी सीज किया है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, 28 फरवरी 2024 को विनीतखंड निवासी कुलदीप चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने एक राय होकर उन्हें और उनके मित्रों को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की, रंगदारी मांगी और रंगदारी न देने पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप था।
मामले में थाना गोमतीनगर में मुकदमा अपराध संख्या 90/2024 के तहत धारा 147, 307, 341, 323, 352, 384, 504 और 506 भादंवि में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
पुलिस कार्रवाई के तहत मुखबिर की सूचना पर 17 अगस्त 2026 को दयाल चौराहा, गोमतीनगर से फैजान अंसारी (26) निवासी विराजखंड भरवारा क्रॉसिंग और सत्यम यादव (25) निवासी छोटा भरवारा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/घटना में प्रयुक्त वाहन UP32 GP 1521 को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी बृजेश यादव और विशाल यादव को पूर्व में न्यायालय के समक्ष भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मारुफ आलम, उपनिरीक्षक सागर चौधरी, उपनिरीक्षक अशोक यादव और कांस्टेबल अंकुर चौधरी शामिल रहे।