मंगलवार, 18 अगस्त 2026

सुल्तानपुर : अंतर्जनपदीय कराटे चैंपियनशिप में आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी का जलवा, 22 खिलाड़ियों ने जीते पदक।||Sultanpur: RAVD Spectrum Academy shines in the Inter-District Karate Championship, with 22 players winning medals.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
अंतर्जनपदीय कराटे चैंपियनशिप में आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी का जलवा, 22 खिलाड़ियों ने जीते पदक।
दो टूक :  प्रतापगढ़ के त्रिभुवन सिंह पब्लिक स्कूल, त्रिशुंडी में आयोजित अंतर्जनपदीय मार्शल आर्ट कराटे चैंपियनशिप-2026 में सुल्तानपुर के आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी, मुंगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (प्रथम रनर-अप) हासिल किया। प्रतियोगिता में करीब 15 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अपने नाम किए। अविरल कांत वर्मा, देवांश वर्मा, आर्यन सिंह, आकाश वर्मा, हिमांशु सिंह, मुस्तफा रजा, यश वर्धन सिंह, अनुलव कांत वर्मा, प्रियांशु सिंह और आर्यन वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं उत्पल त्यागी, आराध्या सिंह, रियान वर्मा, आयुष वर्मा और अभिषेक तिवारी ने रजत पदक जीते। चाहत मिश्रा, अनिकेत वर्मा, अंश वर्मा, यश गुप्ता, अमित यादव, आदर्श शर्मा और शौर्य अग्रहरि ने कांस्य पदक हासिल कर एकेडमी का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एकेडमी के प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि एकेडमी ने अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट कोच गिरजा शंकर पांडेय, इलियास खान और सुरेंद्र वर्मा मौजूद रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी के प्रबंधक मुंद्रिका वर्मा समेत शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।