गुरुवार, 6 अगस्त 2026

मऊ : चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार।।||Mau: A notorious thief was arrested with a stolen bike and an illegal pistol.||

शेयर करें:
मऊ : 
चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
 घोसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दो टूक : मऊ जनपद कज घोसी पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विस्तार : 
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में गुरुवार को थाना घोसी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नदवासराय रोड अंडरपास के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।
पूछताछ और जांच में उसके कब्जे से यूपी 50 बीएम 5727 नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार (22 वर्ष) पुत्र सागर प्रसाद, निवासी भिखारीपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना घोसी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
 क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह  ने बताया कि   अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।