लखनऊ :
तिरंगा बाइक रैली से गूंजा अमेठी मंडल में गूंजा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा।।
दो टूक : बाबा जय गुरुदेव आश्रम गंगागंज से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली, कोडर मोड़ तक पहुंचकर वापस आश्रम में समापन हुआ। इस बीच पूरा क्षेत्र देश भक्ति मे झूम उठा।
विस्तार :
भारतीय जनता पार्टी अमेठी मंडल, लखनऊ के तत्वावधान में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष पंकज नयन पटेल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ बाबा जय गुरुदेव आश्रम, गंगागंज से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए।
भव्य तिरंगा बाइक रैली बाबा जय गुरुदेव आश्रम गंगागंज से प्रारंभ होकर कोडर मोड़ तक पहुंची, जहां से रैली पुनः वापस बाबा जय गुरुदेव आश्रम गंगागंज पहुंची। इसी आश्रम परिसर में तिरंगा बाइक रैली का विधिवत समापन किया गया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे झंडों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद एवं जय भारत के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। बाइक पर तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा उर्फ डिंपल भैया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अमेठी मंडल प्रभारी के.के. अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज तथा अमेठी मंडल के प्रवासी नेता वीरेंद्र रावत उपस्थित रहे।
तिरंगा बाइक रैली में जिला पंचायत सदस्य अभिषेक रावत, पतंजलि योगपीठ गंगागंज के अध्यक्ष नागेश वर्मा, मंडल महामंत्री डीडी त्रिपाठी, उमाकांत साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, अंकित प्रजापति, संतोष सिंह चौहान, राम प्रगति प्रधान, मोनू वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा, सत्यम सोनी, रघुवर, रघुवर रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता दीप चंद वर्मा, विनोद पटेल, सत्यदेव लाल, सरोज त्रिपाठी, दीनानाथ चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष पंकज नयन पटेल के नेतृत्व में निकली इस भव्य तिरंगा बाइक रैली ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। रैली के बाबा जय गुरुदेव आश्रम गंगागंज में समापन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने तथा देशहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
