रविवार, 2 अगस्त 2026

लखनऊ :लेखपाल संघ ने अपनी मांगो को लेकर एडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन।।||Lucknow:The Lekhpal Association submitted a memorandum to the ADM Judicial regarding their demands.||

शेयर करें:
लखनऊ :
लेखपाल संघ ने अपनी मांगो को लेकर एडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, मोहनलालगंज इकाई ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शनिवार को एडीएम न्यायिक राजबहादुर को अध्यक्ष राजस्व परिषद के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
विस्तार
तहसील मोहनलालगंज संघ के अध्यक्ष अमरीश कुमार और मंत्री विकास दीक्षित के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में वर्षों से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।ज्ञापन में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम एवं प्रमाणपत्र घोषित करने, लेखपालों के भत्तों में वृद्धि करने तथा भूलेख एवं अन्य सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालों को मूल कार्य पर वापस भेजने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
इसके अलावा संघ ने ग्राम सचिवालयों में बिना आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और भत्ते में वृद्धि के लेखपालों की ड्यूटी लगाए जाने पर भी नाराजगी जताई। ज्ञापन में कहा गया कि पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए बिना अतिरिक्त दायित्व देना उचित नहीं है।संघ के अध्यक्ष अमरीश कुमार ने कहा कि यदि शासन एवं राजस्व परिषद द्वारा लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से प्रदेशभर के लेखपाल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे तथा अतिरिक्त हल्कों का कार्य पूरी तरह बहिष्कृत करेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष महताब, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रंजू, उपमंत्री विवेक वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, ऑडिटर अमित श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।