रविवार, 2 अगस्त 2026

लखनऊ : बाइक सवार बदमाशो ने युवक का मोबाइल फोन छीकर हुए फरार,रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow: Bicycle-riding miscreants snatched a youth's mobile phone and fled; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बाइक सवार बदमाशो ने युवक का मोबाइल फोन छीकर हुए फरार,रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के भागूखेड़ा में चार दिन पहले युवक से मोबाइल छीनकर भागे अज्ञात बदमाशो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गयी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के आदर्शनगर निवासी विवेक शुक्ला ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया वो मोहनलालगंज के भागूखेड़ा में किराये पर रहता है बीते बुद्ववार की रात साढे नौ बजे के करीब मोबाइल पर बात कर रहा था तभी स्पेलेंडर बाइक से आये तीन अज्ञात बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले।विरोध करने पर बदमाशो ने मारपीट करने की कोशिश भी की।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।