लखनऊ :
सैनिकों के सम्मान में छात्राओं ने लिखे आभार पत्र, देशभक्ति से सराबोर हुआ नवयुग कन्या महाविद्यालय।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी की “सैनिकों को आभार पत्र” प्रतियोगिता आयोजित, 41 कैडेट्स व छात्राओं ने लिया हिस्सा।
विस्तार:
नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत “सैनिकों को आभार पत्र” विषय पर विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। नोडल अधिकारी (हर घर तिरंगा अभियान) मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के संयोजन तथा डॉ. आभा दुबे के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सैनिकों के साहस, शौर्य, त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना रहा।
प्रतियोगिता में 41 एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने आभार पत्रों के माध्यम से सैनिकों के प्रति सम्मान, देशभक्ति और कृतज्ञता की भावनाओं को संवेदनशील एवं रचनात्मक अंदाज में अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर संगीता कोतवाल एवं डॉ. क्षमा तिवारी शामिल रहीं। मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किए गए।
●प्रथम पुरस्कार।
• कैडेट आराधना बहेलिया
• कैडेट आस्था त्रिपाठी
●द्वितीय पुरस्कार।
• कैडेट प्रीति कुमारी
• अनन्या साहू
●तृतीय पुरस्कार।
• कैडेट श्रेया राजपूत
• शांभवी गुप्ता
●सांत्वना पुरस्कार।
• जिज्ञासा यादव
• आशी मिश्रा
• दीक्षा राजभर
• सलोनी प्रजापति,कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम ने छात्राओं को यह समझने का अवसर दिया कि देश की स्वतंत्रता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए जा रहे त्याग एवं समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
