मऊ :
बेखौफ चोर ने आफिस के सामने से
बाइक की चोरी,घटना CCTV कैमरे हुई कैद,पुलिस नही दर्ज की FIR ।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना में डिलीवरी बॉय संकल्प गोस्वामी की मोटरसाइकिल चोरी हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन पीड़ित के अनुसार तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है।
विस्तार :
थाना पीजीआई क्षेत्र सेक्टर 12 बरौली गॉव निवासी संकल्प कुमार गोस्वामी ने बताया वह एक कम्पनी मे डिलवरी बॉय का काम करता है। बीते 08 अगस्त 2026 को रात करीब 8:35 बजे उसकी मोटरसाइकिल UP-32 -LW - 2653 (Hero HF Deluxe, 2020, Grey-Black) सेक्टर-12 बी, वृंदावन योजना स्थित कहलौ एंपोरियम प्रथम के ब्लैंकेट के सामने से चोरी हो गई। बाइक चोरी की घटना पास मे लगे CCTV कैमरे कैद हो गई। घटना की सूचना लिखित मे पुलिस को दे रखी है।
पीडित का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज नही की है।
डिलीवरी बॉय का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मोटरसाइकिल उसके रोजगार का प्रमुख साधन थी। वाहन चोरी होने से उसकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
◆इससे पहले थाना पीजीआई से चंद कदम की दूरी पर संभाखेड़ापर एक निजी आफिस के सामने से बेखौफ बाइक चोर ने बाइक लेकर फरार हो गया। पीडित की अपाची तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
●पिछले दिवस थाना पीजीआई क्षेत्र हैवत मऊ मवैया में दिनदहाड़े घर के सामने बाइक चोरी हो गई थी इस मामले मे भी पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीनो घटनाओ मे अभी पुलिस बाइक चोरी की तलाश करने मे नाकाम रही जबकि चोरी घटना सीसीटीवी मे कैद है।
