लखनऊ :
सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने उठाई लंबित समस्याओं की आवाज, समाधान की रणनीति पर मंथन।
दो टूक : लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित उतरटिया के सिंचाई विभाग के वाल्मी भवन कार्यालय में गुरुवार दोपहर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, वाल्मी शाखा की बैठक शाखा अध्यक्ष ई. संदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभागीय कार्यप्रणाली के साथ कर्मचारियों और अभियंताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही संगठन की आगामी रणनीति और अभियंताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी मंथन हुआ।
बैठक में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्र, जनपद अध्यक्ष विवेक कुमार, जनपद सचिव सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष अम्बरीश द्विवेदी, शाखा सचिव राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे। बैठक का संचालन कर रहे इंजीनियर संजीव कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं अभियंताओं का आभार व्यक्त किया।
