लखनऊ :
सरोजनीनगर क्षेत्र में देवर ने विवादों में बेटी-दामाद पर चाकू और रॉड से किया हमला,दोनो लहूलुहान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट और हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। एक मामले में देवर पर बेटी और दामाद पर कृपाण से हमला करने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में शराब के नशे में भाई द्वारा दो भाइयों पर रॉड से हमला करने की शिकायत की गई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना सरोजनीनगर क्षेत्र अमौसी निवासी गुरमीत कौर ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 19 अगस्त 2026 को करीब शाम चार बजे उनका देवर अमरजीत सिंह घर आया और उनकी बेटी व दामाद से विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमरजीत सिंह ने जान से मारने की नीयत से कृपाण से उनकी बेटी की पीठ और दामाद के पेट में वार कर दिया।हमले में दोनों घायल हो गए। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शराब के नशे में भाई पर रॉड से हमला करने का आरोप।
दूसरी घटना थाना सरोजनीनगर की देवलोक कॉलोनी गौरी क्षेत्र में मनोज विश्वकर्मा ने अपने भाई नीरज विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक नीरज आए दिन शराब पीकर परिवार में विवाद और गाली-गलौज करता है तथा उसकी मां के साथ भी मारपीट करता था।
मनोज का आरोप है कि 19 अगस्त को नीरज ने उस पर और उसके बड़े भाई उमाशंकर पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे बाल-बाल बच गए। आरोप है कि घटना के बाद नीरज जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
दोनों मामलों में सरोजनीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
