गुरुवार, 27 अगस्त 2026

लखनऊ :हजरतगंज पुलिस का दो टूक वार,वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार।।||Lucknow:Hazratganj police launched a crackdown, arresting two notorious members of a vehicle theft gang.||

शेयर करें:
लखनऊ :
हजरतगंज पुलिस का दो टूक वार,वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार।।
दो टूक राजधानी लखनऊ में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए हजरतगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और उनके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को आईसीआईसीआई बैंक के पास से होंडा शाइन (UP32PR3642) और राजकीय महिला शरणालय के सामने से एक्टिवा 5जी (UP32JV7197) चोरी हुई थी। दोनों मामलों में 26 अगस्त को हजरतगंज थाने में मुकदमे दर्ज किए गए।
घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर सुरागरसी शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने 27 अगस्त की रात करीब 1:55 बजे बैकुण्ठ धाम की नवीन पार्किंग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश सिंह (25) निवासी ड्राइवर कॉलोनी, डालीबाग और राहुल चौरसिया उर्फ गुड्डू (25) निवासी रमैयाजीपुरम, डालीबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की होंडा शाइन और एक्टिवा बरामद कर ली।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने मिलकर उक्त दोनों वाहनों को चोरी किया था और चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक से बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने दोनों मुकदमों में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राजेश सिंह के खिलाफ हजरतगंज और मानकनगर थानों में वाहन चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राहुल चौरसिया के खिलाफ विभूतिखंड, चौक और हजरतगंज थानों में चोरी, लूट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
बरामदगी:
• होंडा शाइन मोटरसाइकिल नंबर UP32PR3642
• एक्टिवा स्कूटी नंबर UP32JV7197
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, उपनिरीक्षक निशा सिंह, उपनिरीक्षक शिवम पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनीष मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, हेड कांस्टेबल अनुराग यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कांस्टेबल अन्सार अहमद शामिल रहे।