गुरुवार, 27 अगस्त 2026

गोण्डा- थाना करनैलगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना करनैलगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 27.8.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर मांझा के पास घेराबंदी कर चोरी की घटनाओं में संलिप्त 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, ₹21,900 नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 
घटना का संक्षिप्त विवरण----
23/24.07.2026 की रात्रि ग्राम बाबापुरवा नगवा कलां में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर बक्से में रखे जेवरात, नगदी एवं मोबाइल फोन चोरी किए गए थे। घटना के संबंध में थाना करनैलगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी- पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 2 व्यक्तियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त अशोक वर्मा के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन एवं ₹11,000 तथा अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू के कब्जे से ₹10,900 व 01 अदद बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल बरामद की गयी।
पूछताछ का विवरण,,
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों राकेश उर्फ मुलायम एवं मयंकर यादव के साथ मिलकर 23/24.07.2026 की रात्रि ग्राम बाबापुरवा नगवा कलां में चोरी की घटना कारित की थी। उक्त घटना में जेवरात, नगदी एवं मोबाइल फोन चोरी किया गया था। अभियुक्त अशोक वर्मा ने बताया कि उसके कब्जे से बरामद सैमसंग मोबाइल फोन उसी घटना से चोरी किया गया था, जबकि अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू ने ₹1,900 नगद को उक्त घटना में उसके हिस्से में प्राप्त धनराशि का शेष भाग बताया। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि 9.6.2026 की रात्रि अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम बरईनपुरवा, मौजा खिन्दूरी में भी चोरी की घटना कारित की थी, जिसमें प्राप्त धनराशि में से ₹20,000 उनके पास शेष थे। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. अशोक वर्मा पुत्र नन्दू, निवासी ग्राम बदरौली, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच।
2. दीपक उर्फ दीपू उर्फ कांछेद पुत्र रंगीलाल, निवासी ग्राम सोरस, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच।
अनावरित अभियोग,,
1. मु0अ0सं0 450/2026 धारा 305(ए), 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा 
2. मु0अ0सं0 137/2026 धारा 305(एं) बीएनएस, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा।
बरामदगी,,
1. 01 अदद सैमसंग मोबाइल फोन।
2. ₹1,900 नगद मु0अ0सं0 450/2026 से संबंधित।
3. ₹20,000 नगद मु0अ0सं0 137/2026 से संबंधित।
4. घटना में प्रयुक्त 01 अदद बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल राइडर, काले/लाल रंग की
मोटरसाइकिल।