गुरुवार, 20 अगस्त 2026

लखनऊ :युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, गाली-गलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी।।Lucknow:A young man has been accused of attempted murder, abused and then threatened with death.||

शेयर करें:
लखनऊ :
युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, गाली-गलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी।।
दो टूक : लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-11 स्थित रतन गैलेक्सी के मार्केटिंग ऑफिस में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पंकज तिवारी ने वैभव सिंह निवासी सेक्टर-10, वृंदावन योजना पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विस्तार :
पीड़ित के मुताबिक 19 अगस्त को वह रतन गैलेक्सी के मार्केटिंग ऑफिस में मौजूद था। इसी दौरान वैभव सिंह ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पंकज को गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर से काफी खून निकलने की बात शिकायत में कही गई है।
पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पीजीआई थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस घटना के कारणों, हमले की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।