लखनऊ :
युवक पर शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता सुरड्या बानो, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी करीब 18 वर्ष 6 माह की बेटी 28 जुलाई 2026 को रोजाना की तरह विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों का आरोप है कि जांच-पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि शुभम प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति, जो वर्तमान में तेलीबाग क्षेत्र में रहता है, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपने साथ ले गया है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पहले से ही युवती पर शादी करने का दबाव बनाता रहा है।
मामले दो समुदाय के बीच की गम्भीरता को देखते हुए थाना पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
