शनिवार, 29 अगस्त 2026

लखनऊ :सरकारी पुलिस वाहन में डाला ने मारी टक्कर, चालक को आई हल्की चोट।।Lucknow:A truck collided with a government police vehicle, slightly injuring the driver.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सरकारी पुलिस वाहन में डाला ने मारी टक्कर,चालक को आई हल्की चोट।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक डाला वाहन ने सरकारी पुलिस वाहन में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन में सवार किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई, जबकि डाला चालक को हल्की चोट लगी है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पहाड़पुर-संसारपुर मार्ग से लौटते समय यह हादसा हुआ।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना  महिगवां क्षेत्र पहाड़ पुर-संसारपुर मार्ग शनिवार  को करीब शाम 5 बजे सरकारी पुलिस वाहन संख्या UP 32 EG 2996 (शक्ति मोबाइल) में उपनिरीक्षक उमेश चंद्र राय, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक शशांक शुक्ला तथा चालक अरविंद कुमार सवार होकर सूचना पर पहाड़पुर-संसारपुर मार्ग की ओर गए थे।
वापसी के दौरान ग्राम परसऊ के पास डाला वाहन संख्या UP 32 EN 7797 के चालक रामकुमार रावत पुत्र रामजीवन निवासी सोनवा, थाना महिगवां ने सरकारी पुलिस वाहन के आगे की ओर दाहिनी तरफ टक्कर मार दी।
डाला चालक को हल्की चोट--
टक्कर के बाद पुलिस वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। वहीं डाला चालक रामकुमार रावत को हल्की चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक चालक प्रथम दृष्टया नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।