लखनऊ :
फर्नीचर की दुकान पर रात में चोर का धावा समेट ले गया मशीनें,पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया माल।।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम मऊ में फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों कीमती मशीनें चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई वुड कटिंग, प्लेनर, ग्राइंडर, रोटर, हैमर और ड्रिल मशीन समेत छह मशीनें बरामद की हैं।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र ग्राम मऊ निवासी अशोक शर्मा की फर्नीचर की दुकान में 7 अगस्त को चोरी की घटना हुई थी। चोर दुकान से लकड़ी का फर्नीचर तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें पार कर ले गया था। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई गई।
घटना की सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। पुलिस टीम लगातार सुराग जुटा रही थी। इसी दौरान 8 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर मऊ नहर पुलिया के पास से छोटू पुत्र स्वर्गीय रामसजीवन, निवासी ग्राम मऊ, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।
रात 3:30 बजे बनाया था चोरी का प्लान
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 6/7 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे बंद दुकान को निशाना बनाया था। आरोपी के मुताबिक दुकान का दरवाजा कमजोर था, जिसे जोर से धक्का देने पर वह खुल गया। इसके बाद वह दुकान के अंदर घुसा और अलमारी में रखी फर्नीचर बनाने वाली मशीनें चोरी कर लीं। आरोपी इन्हीं मशीनों को बेचने के लिए ले जा रहा था,तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
चोरी का पूरा माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—वुड कटिंग मशीन — बोस कंपनी,प्लेनर मशीन — जेनेट पावर कंपनी,ग्राइंडर मशीन — पोलीमैक कंपनी,रोटर मशीन — कोवल कंपनी,हैमर मशीन — कैपप्रुब्ड कंपनी ड्रिल मशीन — कालटन कंपनी का
बरामद हुआ हैं।
